1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में बार टेंडर का मर्डर, टुकड़ों में मिली फ्रिज में लाश

दिल्ली में बार टेंडर का मर्डर, टुकड़ों में मिली फ्रिज में लाश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 15, 2017 08:21 am IST,  Updated : Oct 15, 2017 08:21 am IST

मामला दिल्ली के महरौली के सैदुलाजाब इलाक़े का है। इलाक़े के फ्लैट नंबर 492 में विपिन के साथ जो कुछ हुआ उसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इस घर में विपिन की लाश एक फ्रिज से 3 टुकड़ों में मिली है - सिर अलग, पैर अलग और बाकी शरीर अलग जिसे देखकर पुलिस

Chopped-body-bartender- India TV Hindi
Chopped-body-bartender

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी ख़बर आई है जिसने पूरे देश में सनसनी फैला दी है। एक घर के अंदर फ्रिज से 30 साल के युवक का शव 3 टुकड़ों में मिला है। विपिन नाम का ये शख़्स 4 दिनों से गायब था। घरवालों की शिकायत पर जब पुलिस ने जांच शुरू की तो विपिन का शव उसके ही एक दोस्त के घर के फ्रिज में मिला। पुलिस विपिन के दोस्त की तलाश कर रही है। ये भी पढ़ें: मर्डर से पहले की सच्ची कहानी, आरुषि की सहेली की जुबानी

मामला दिल्ली के महरौली के सैदुलाजाब इलाक़े का है। इलाक़े के फ्लैट नंबर 492 में विपिन के साथ जो कुछ हुआ उसे सुनकर आपके रौंगटे खड़े हो जाएंगे। इस घर में विपिन की लाश एक फ्रिज से 3 टुकड़ों में मिली है - सिर अलग, पैर अलग और बाकी शरीर अलग जिसे देखकर पुलिस के पैरो तले ज़मीन खिसक गई।

विपिन 10 अक्टूबर से लापता था। परिवार ने 14 अक्टूबर को पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। छानबीन में पता चला कि आखिरी बार विपिन को उसके साथ काम करने वाले बादल मंडल नाम के शख़्स के साथ देखा गया था। शनिवार को पुलिस जब बादल के घर पहुंची तो दरवाज़ा बाहर से लॉक था और घर के पास से तेज़ बदबू आ रही थी। मास्क लगाकर पुलिस घर में दाखिल हुई और फ्रिज खोला तो उनके होश उड़ गए।

30 साल का विपिन चंद जोशी उत्तराखंड का रहने वाला था। वह बादल के साथ पिछले 7 साल से एक होटल में काम कर रहा था। पता चला है कि 3 दिनों से बादल मंडल भी काम पर नहीं गया है। पुलिस बादल मंडल को ही विपिन का क़ातिल मान रही है।

पुलिस को कमरे से वो चॉपर भी मिला है जिससे लाश के टुकड़े किए गए। साथ ही शराब की कुछ बोतलें भी मिली हैं। पुलिस अब बादल की तलाश कर रही है क्योंकि उसकी गिरफ़्तारी के बाद ही इस मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत