1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़, कई राउंड गोलियां चलीं, 4-5 बदमाश पकड़े गए

दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास मुठभेड़, कई राउंड गोलियां चलीं, 4-5 बदमाश पकड़े गए

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Nov 21, 2017 01:22 pm IST,  Updated : Nov 21, 2017 01:22 pm IST

बताया जा रहा है पकड़े गए बदमाश कई मामलों के आरोपी हैं। दिल्ली में ये छिपने की फिराक में थे। पंजाब पुलिस ने बदमाशों के पास से कई हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना पर दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर

Delhi-Encounter- India TV Hindi
Delhi-Encounter

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के द्वारका मेट्रो स्टेशन के पास एनकाउंटर हुआ है। दिल्ली और पंजाब पुलिस की बदमाशों के साथ मुठभेड़ हुई है। पांच बदमाशों को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि द्वारका इलाके में जहां पर इस समय मुठभेड़ चल रही है, वहां एक बिल्डिंग में पिछले एक दो दिन से कुछ कुख्यात बदमाश छुपे हुए थे, जिनकी सूचना मिलने के बाद पुलिस उन्हें पकड़ने पहुंची। बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

बताया जा रहा है पकड़े गए बदमाश कई मामलों के आरोपी हैं। दिल्ली में ये छिपने की फिराक में थे। पंजाब पुलिस ने बदमाशों के पास से कई हथियार बरामद किए हैं। मुठभेड़ की सूचना पर दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। फिलहाल पकड़े गए बदमाशों से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत