1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: AIIMS ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर में लगी आग

दिल्ली: AIIMS ट्रॉमा सेंटर के ऑपरेशन थिएटर में लगी आग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 24, 2019 06:53 pm IST,  Updated : Mar 24, 2019 10:02 pm IST

यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रामा सेंटर के भूतल पर एक ऑपरेशन थियेटर के निकट रविवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।

Delhi: Fire breaks out at an operation theatre in AIIMS- India TV Hindi
Delhi: Fire breaks out at an operation theatre in AIIMS

नई दिल्ली: यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के ट्रामा सेंटर के भूतल पर एक ऑपरेशन थियेटर के निकट रविवार को आग लग गई। दिल्ली अग्निशमन सेवा ने यह जानकारी दी।

मुख्य अग्निशमन अधिकारी अतुल गर्ग ने बताया कि शाम छह बजकर 13 मिनट पर इस घटना के बारे में एक कॉल मिली थी जिसके बाद दमकल की 12 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। उन्होंने कहा कि एम्स ट्रॉमा सेंटर के भूतल पर आग लगी और आग बुझाने का काम जारी है।

अस्पताल सूत्रों ने बताया कि मरीजों को अन्य वार्ड में स्थानांतरित किया गया है और अन्यों को सुरक्षित बाहर निकाला लिया गया। उन्होंने बताया कि इमारत में बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा होने की आशंका जताई जा रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत