1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली: जीवनदीप बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग, 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

दिल्ली: जीवनदीप बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर लगी आग, 50 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 07, 2019 06:09 pm IST,  Updated : Jun 07, 2019 06:10 pm IST

पार्लियामेंट्र स्ट्रीट के पास स्थित जीवन दीप बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई।

Delhi Fire- India TV Hindi
Delhi Fire Image Source : ANI

नई दिल्ली:  पार्लियामेंट स्ट्रीट के पास स्थित जीवनदीप बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग बिल्डिंग की चौथी मंजिल पर स्थित स्टोर रूम में लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल की 7 गाड़ियां मौके पर रवाना हो गईं। करीब 50 लोगों को इस बिल्डिंग से सुरक्षित निकाल लिया गया है। इस हादसे में किसी के हातहत होने की अभी तक सूचना नहीं है। 

जानकारी के मुताबिक जीवनदीप बिल्डिंग के स्टोर रूम में लगी आग से धुआं पूरी बिल्डिंग में फैलने लगा। इस बिल्डिंग में कई दफ्तर हैं और यहां काम करनेवाले कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद 50 लोगों को बिल्डिंग से सुरक्षित निकाला गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत