1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के बवाना में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 17 लोगों की मौत, आग पर काबू पाया गया

दिल्ली के बवाना में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग, 17 लोगों की मौत, आग पर काबू पाया गया

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 20, 2018 08:35 pm IST,  Updated : Jan 21, 2018 12:09 am IST

दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रीयल इलाके में प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत की खबर है...

Delhi Bawana fire- India TV Hindi
Delhi Bawana fire Image Source : PTI

नई दिल्ली: दिल्ली के बवाना इंडस्ट्रीयल इलाके में पटाखा फैक्ट्री में भीषण आग लगने से 17 लोगों की मौत हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक आग पर काबू पा लिया गया है। दमकल की 30 गाड़ियों ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाया। बताया जाता है कि तीन फैक्ट्रियां आग की चपेट में आई है। आपको बता दें कि बवाना दिल्ली हरियाणा बॉर्डर से सट इंडस्ट्रीयल इलाका है जहां कई फैक्ट्रियां है। पटाखा फैक्ट्री का मालिक मनोज जैन फरार है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। दिल्ली सरकार ने घटना की जांच के आदेश दिया है।

जानकारी के मुताबिक जिस वक्त फैक्ट्री में आग लगी उस वक्त बड़ी संख्या में मजदूर काम कर रहे थे। आग लगते ही भगदड़ मच गई। सीढ़ियां संकरी होने के चलते मजदूर फंस गए और बाहर नहीं निकल सके। हालांकि ज्यादातर मजदूरों को निकाल लिया गया था लेकिन कुछ मजदूर अंदर ही फंसे रह गए। अबतक 17 लोगों की मौत की खबर है। बताया जाता है कि यहां पटाखों की पैकेजिंग का काम होता था।

​दिल्ली दमकल विभाग को आग लगने के बारे में शाम को करीब 6:20 बजे सूचना मिली थी और तत्काल दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंची। लेकिन आग की भयावहता को देखते हुए दमकल की 30 गाड़ियां भेजी गईं। एक अधिकारी के मुताबिक पटाखा फैक्टरी की दूसरी मंजिल पर एक रबर फैक्टरी है। उत्तर दिल्ली नगर निगम के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उत्तरी दिल्ली मेयर प्रीति अग्रवाल हालात का जायजा लेने के लिए मौके पर गईं। अधिकारी ने बताया कि यह फैक्टरी दिल्ली राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (डीएसआईआईडीसी) क्षेत्र में आता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत