1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली में सिरफिरे आशिक ने शादी करने से इंकार करने पर युवती पर फेंका तेजाब

दिल्ली में सिरफिरे आशिक ने शादी करने से इंकार करने पर युवती पर फेंका तेजाब

 Written By: India TV News Desk
 Published : Mar 23, 2017 07:14 am IST,  Updated : Mar 23, 2017 09:49 am IST

नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिणी-पूर्वी जिले के संगम विहार इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने शादी करने से इंकार करने पर एक लड़की के ऊपर तेज़ाब फेंककर उसे घायल कर दिया और इसके बाद खुद

Delhi Acid Attack- India TV Hindi
Delhi Acid Attack

नई दिल्ली: दिल्ली के दक्षिणी-पूर्वी जिले के संगम विहार इलाके में एक सिरफिरे आशिक ने शादी करने से इंकार करने पर एक लड़की के ऊपर तेज़ाब फेंककर उसे घायल कर दिया और इसके बाद खुद पुलिस थाने जाकर सरेंडर कर दिया। लड़की को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

22 साल के रवि ने लड़की के ऊपर सिर्फ इसलिए तेजाब फेंका क्योंकि उसने रवि से शादी करने से इंकार कर दिया था। लड़की के घरवालों के मुताबिक, दिल्ली के संगम विहार इलाके में रवि को अपनी पड़ोस में रहने वाली लड़की से प्यार हो गया। दोनों की शादी तय हो गई थी लेकिन बाद में रवि के परिवारवालों ने शादी से इंकार कर दिया। इसके बाद शादी के 15 दिन पहले लड़की ने भी शादी से मना कर दिया।

बुधवार सुबह दस बजे लड़की कुछ काम से घर से बाहर निकली तभी हाथ में तेजाब लिए रवि उसका पीछा करने लगा और मौका पाकर लड़की के चेहरे पर फेंक दिया। इसके बाद खुद थाने जाकर पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया।

ये भी पढ़ें

लंदन में हुए आतंकी हमले पर PM मोदी ने जताया दुख

‘सर्जिकल स्ट्राइक के बाद संघर्ष विराम के उल्लंघन में आई कमी’
भारतीयों के सपने बड़े लेकिन वित्तीय योजनाएं खराब: सर्वेक्षण
फरीदाबाद में ढोंगी बाबा ने महिला से किया बलात्कार

जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पुलिस ने तुरंत लड़की को AIIMS में भर्ती करवाया। डॉक्टरों के मुताबिक, लड़की के चहरे और शरीर का कुछ हिस्सा तेज़ाब से जल चुका है। हालांकि, लड़की की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

आरोपी का कहना है कि उसे जैसे ही पता चला कि लड़की की शादी कहीं और हो रही है उसने बदला लेने के लिए उस पर तेजाब से हमला कर दिया। पुलिस के मुताबिक रवि लंबे समय से युवती के साथ संबंध में था लेकिन पिछले कुछ दिनों से उसे संदेह होने लगा था कि लड़की उसे धोखा दे रही है। पुलिस ने दोनों के अभिभावकों से पूछताछ कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत