1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-एनसीआर में अचानक से बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश

दिल्ली-एनसीआर में अचानक से बदला मौसम, धूल भरी आंधी के साथ बारिश

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 10, 2020 12:17 pm IST,  Updated : May 10, 2020 12:20 pm IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है।

delhi ncr weather update- India TV Hindi
delhi ncr weather update Image Source : SID MAMTANY

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में अचानक मौसम ने करवट ले ली है। देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ली है। राजधानी दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद के कई इलाकों में तेज आंधी-तूफान है। धूल-भरी तेज हवाओं से चारों और धुंध छा गई है। सड़कों से लेकर आसमान तक धूल ही धूल दिखाई दे रही है। राजधानी दिल्ली में अचानक तेज आंधी के साथ अंधेरा छा गया है। दिल्ली और एनसीआर में हल्की बारिश भी हो रही है।

बता दें कि, मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में मौसम में बदलाव की चेतावनी दी थी। मौसम के बदले तेवर से किसानों को व्‍यापक नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में इलाके में 15 मई तक मौसम में बदलाव की जानकारी दी थी। मौसम विभाग ने कहा था कि इस दौरान बीच-बीच में बारिश होती रहेगी। बारिश और आंधी के कारण लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। इस दौरान यहां के लोगों को बदलते मौसम का आनंद लेने का मौका मिलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत