1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महिला सुरक्षा के लिए नई पहल, दिल्ली पुलिस और उबर ने लॉन्च किया ‘हिम्मत प्लस’ ऐप

महिला सुरक्षा के लिए नई पहल, दिल्ली पुलिस और उबर ने लॉन्च किया ‘हिम्मत प्लस’ ऐप

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 18, 2020 07:10 am IST,  Updated : Feb 18, 2020 07:10 am IST

दिल्ली पुलिस ने उबर के साथ मिलकर कैब में यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर ‘हिम्मत प्लस’ ऐप लॉन्च किया।

Women Safety - India TV Hindi
Women Safety 

नयी दिल्ली। दिल्ली पुलिस ने उबर के साथ मिलकर कैब में यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सोमवार को इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) हवाई अड्डे पर ‘हिम्मत प्लस’ ऐप लॉन्च किया। 

अधिकारियों ने कहा कि इस ऐप के माध्यम से आपातकालीन स्थिति में पुलिस मुख्यालय को संदेश भेजा जा सकता है, जिससे चालक या सवार की वास्तविक स्थिति का पता चल जाएगा और तत्काल सहायता प्रदान करने के लिए एक पीसीआर वैन को भेजा जाएगा। 

इस अवसर पर दिल्ली पुलिस आयुक्त अमूल्य पटनायक ने कहा कि विभाग का मुख्य मिशन जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि तकनीक के इस्तेमाल से दिल्ली पुलिस आपातकालीन स्थिति में तेजी से कार्रवाई कर सकेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत