नई दिल्ली: पुलिस ने यहां एक बच्ची के साथ रेप और बाद में उसकी हत्या करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले तो आरोपी को सिर्फ शक के आधार पर गिरफ्तार किया था लेकिन जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। दरअसल, आरोपी की बहन का उसके पड़ोसी के साथ अवैध संबंध था, जिसका बदला लेने के लिए आरोपी ने पड़ोसी शख्स की सात साल की बेटी के साथ पहले बलात्कार किया और फिर उसका कत्ल कर दिया।
Related Stories
बता दें कि दिल्ली के नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में 15 जून की शाम को एक सात साल की बच्ची लापता हुई थी और 16 जून की शाम को बच्ची की लाश स्वर्ण विहार की कॉलोनी के पास जल बोर्ड की एक जगह पर झाड़ियों में मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने लाश का पोस्टमार्टम कराया तो पता चला कि रेप करने के बाद बच्ची की हत्या की गई थी। इसके बाद पुलिस को अपनी जांच में पता चला कि बच्ची को उसके पड़ोसी इमरान के साथ आखिरी बार देखा गया था।
बच्ची को आखिरी बार इमरान के साथ देखे जाने की जानकारी मिलते ही पुलिस का शक इमरान पर गया, जिसके बाद पुलिस ने इमरान को शक के आधार पर गिरफ्तार कर पूछताछ की। इस दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर किया। इसी के साथ ये खुलासा भी हुआ कि आरोपी इमरान की बहन का मृतक बच्ची के पिता के साथ अवैध संबंध था और इमरान ने उन्हें रेंगे हाथों पकड़ लिया था।
इमरान ने इसी का बदला लेने के लिए बच्ची के साथ बलात्कार किया और फिर हत्या कर दी। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात तो ये है कि मृतक बच्ची आरोपी को मामा कहती थी और दोनों के परिवार बहुत करीबी थे। लेकिन, फिर भी आरोपी के मन में रिश्तों का कोई ख्याल तक नहीं आया।