1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, KV में करवाता था अवैध दाखिले

केंद्रीय विद्यालय को बम से उड़ाने की धमकी देने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे, KV में करवाता था अवैध दाखिले

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Oct 04, 2019 08:43 pm IST,  Updated : Oct 04, 2019 08:43 pm IST

दिल्ली पुलिस ने शरीक अख्तर खान नाम के एक शख्स गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इस आदमी ने 3 अक्टूबर को गोल मार्किट के केंद्रीय विद्यालय के टीचर को WhatsApp पर मैसेज भेज बम ब्लास्ट की बात कही थी।

Delhi Police- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में आरोपी Image Source : INDIA TV

नई दिल्लीदिल्ली पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है। दिल्ली पुलिस ने शरीक अख्तर खान नाम के एक शख्स गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए इस आदमी ने 3 अक्टूबर को गोल मार्किट के केंद्रीय विद्यालय के टीचर को WhatsApp पर मैसेज भेज बम ब्लास्ट की बात कही थी।

इतन ही नहीं शरीक ने 3 से 5 अक्टूबर के बीच अलग-अलग केंद्रीय विद्यालयों में सीरियल ब्लास्ट होने की बात कही थी। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर शरीक ने बताया कि साजिद नाम के एस आदमी से उसका पैसों को लेकर विवाद था। साजिद से बदला लेने के लिए शरीक ने उसके आधार नंबर से मोबाइल नंबर लेने के बाद फर्जी मैसेज भेजे। बताया जा रहा है कि शरीक केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन एजेंट का काम करता था। शरीक दाखिले कैसे करवाता था इसको लेकर भी पुलिस जांच कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत