नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल को आज बड़ी कामयाबी मिली है। स्पेशल सेल ने हथियारों की तस्करी करने वाले 3 लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से कई तरह के खतरनाक हथियार बरामद किए गए हैं। 21 अत्याधुनिक पिस्टल और 34 मैगजीन के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि इन हथियारों की दिल्ली-एनसीआर के गैंगस्टर के बीच सप्लाई करने के लिए लाया गया था।
Related Stories
बता दें कि इससे पहले बुधवार (26 जून) को भी दिल्ली पुलिस ने 3 अलग-अलग गैंग के 6 बदमाशों को गिरफ्तार किया था। ये बदमाश स्टंट वाली बाइक से स्नैचिंग की वारदात को अंजाम देते थे। यह गैंग सुबह-शाम कॉलेज और ऑफिस आने-जाने वाली लड़कियों व महिलाओं को निशाना बनाता था।