1. Hindi News
  2. पैसा
  3. बिज़नेस
  4. Petrol, Diesel prices: आज पेट्रोल-डीजल के बढ़े इतने दाम, जानिए नई कीमतें

Petrol, Diesel prices: आज पेट्रोल-डीजल के बढ़े इतने दाम, जानिए नई कीमतें

 Written By: India TV Business Desk
 Published : Jun 27, 2019 06:32 am IST,  Updated : Jun 27, 2019 06:54 am IST

आज गुरुवार को पेट्रोल में 7 पैसे प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

Today Petrol Diesel price- India TV Hindi
Today Petrol Diesel price

नई दिल्ली। पिछले 2 दिनों की स्थिरता के बाद आज (27 जून) गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है। आज गुरुवार को पेट्रोल में 7 पैसे प्रति लीटर और डीजल 5 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ है।

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में नई वृद्धि के बाद पेट्रोल का दाम फिर 70 रुपए प्रति लीटर से ऊंचा हो गया है। आज राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 70.12 रुपए प्रति लीटर और डीडल 63.95 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार दिल्ली, कोलकता, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.12 रुपए, 72.38 रुपए, 75.82 रुपए और 72.84 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। वहीं दिल्ली, कोलकता, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 63.95 रुपए, 65.87 रुपए, 67.05 रुपए और 67.64 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। 

रोज सुबह 6 बजे तय होते हैं भाव

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां (OMC) भाव की समीक्षा के बाद रोज पेट्रोल रेट (Petrol Rate) और डीजल रेट (Diesel Rate) तय करती हैं। इंडियन ऑयल (Indian Oil), भारत पेट्रोलियम (Bharat Petrolium) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (Hindustan Petrolium) रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) की दरों में संशोधन कर जारी करती हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Business से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें पैसा