1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के उपराज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक, पुलिस में शिकायत दर्ज

दिल्ली के उपराज्यपाल का ट्विटर हैंडल हैक, पुलिस में शिकायत दर्ज

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 27, 2018 11:50 pm IST,  Updated : Feb 27, 2018 11:50 pm IST

दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल आज रात हैक कर लिया गया।

Anil Baijal- India TV Hindi
Anil Baijal

नयी दिल्ली: दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल का आधिकारिक ट्विटर हैंडल आज रात हैक कर लिया गया। एल-जी सचिवालय ने यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस से एक शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले की जांच की रही है। अधिकारी ने बताया,‘‘ एलजी का ट्विटर हैंडल आज रात हैक कर लिया गया।’’ उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस की साइबर सेल में एक शिकायत दर्ज कराई गई है और मामले में कड़ी कार्रवाई करने के लिए कहा गया है। 

आपको बता दें कि इससे पहले दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से कहा कि AAP विधायकों की मुख्य सचिव के साथ मारपीट की घटना से देश भर में सरकारी कर्मचारियों के सभी वर्ग स्तब्ध हैं और इससे पूरी नौकरशाही पर हतोत्साहित करने वाला असर पड़ा है। उन्होंने केजरीवाल को लिखे एक पत्र में कहा कि विभिन्न सेवा संघों के साथ अपनी बैठकों में उन्होंने महसूस किया कि दिल्ली के सरकारी कर्मचारी खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत