1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान से एक शख्स की मौत, प बंगाल में 9 लोगों की मौत

दिल्ली-NCR में आंधी-तूफान से एक शख्स की मौत, प बंगाल में 9 लोगों की मौत

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 02, 2018 12:03 am IST,  Updated : Jun 02, 2018 12:03 am IST

पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बिजली गिरने और कल शाम से लगातार हो रही बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी

Delhi thnderstorm- India TV Hindi
Delhi thnderstorm Image Source : ANI

नई दिल्ली/कोलकाता: देश की राजधानी दिल्ली और आसपास के इलाकों में आज देर शाम आई आंधी में अलीपुर इलाके में एक बाइक सवार पर बिजली का खंभा गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं पश्चिम बंगाल के कई जिलों में बिजली गिरने और कल शाम से लगातार हो रही बारिश की वजह से दीवार गिरने की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी और कम से कम 12 लोग घायल हो गये। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी आज यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि हुगली जिले में बिजली गिरने की वजह से चार लोगों की मौत हो गयी जबकि बीरभूम जिले में इसी वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। पूरब बर्धमान जिले के कटवा और मंगलकोट से दीवार ढहने की वजह से एक - एक व्यक्ति मौत की खबर है। अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने से कल हावड़ा और दक्षिण 24 परगना जिलों में एक - एक व्यक्ति की मौत हुई है। उन्होंने बताया , ‘‘ घायलों का विभिन्न अस्पतालों में इलाज चल रहा है। ’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत