1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DELHI UNIVERSITY: ऐप आधारित हाजिरी का हुआ विरोध

DELHI UNIVERSITY: ऐप आधारित हाजिरी का हुआ विरोध

 Written By: India TV News Desk
 Published : Dec 27, 2017 04:01 pm IST,  Updated : Dec 27, 2017 04:01 pm IST

अटेंडेंस अनिवार्य करने से कॉलेजों में गतिविधियां रुक जाएंगी, छात्रों का ध्यान केवल कक्षा में उपस्थित रहने पर होगा।

file photo- India TV Hindi
delhi university

नई दिल्ली : हाल ही में दिल्ली विश्वविद्यालय ने छात्रों और शिक्षकों की हाजिरी के लिए एक ऐप बनाया। इस ऐप को तुरंत ही लागू किए जाने की मंशा थी। दिल्ली विश्वविद्यालय के फोरम ऑफ एकेडेमिक्स फॉर सोशल जस्टिस ने कॉलेजों में शिक्षकों की हाजिरी को अनिवार्य करने के लिए ऐप लाने का विरोध किया है।

साथ ही कॉलेजों की ओर से भी सेंट्रल हाजिरी व्यवस्था लागू की जा रही है। इसके तहत हर दिन, हर एक कक्षा के बाद छात्रों व शिक्षकों को हाजिरी देनी होगी। फोरम का आरोप है कि बिना किसी बहस या चर्चा के ही विश्वविद्यालय इन नियमों को जबरदस्ती लागू करने पर अड़ा है। फोरम का कहना है कि इस ऐप का विरोध होना इसलिए जरूरी है क्योंकि इसे लागू करने से कॉलेजों में होने वाली गतिविधियां रुक जाएंगी और छात्र केवल अपनी उपस्थिति देने में ही व्यस्त हो जाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत