1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. धीरे-धीरे घटना शुरू हुआ दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर

धीरे-धीरे घटना शुरू हुआ दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 02, 2018 11:16 am IST,  Updated : Aug 02, 2018 11:16 am IST

दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया है और यह गुरुवार को 204.31 मीटर तक चला गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि नदी का जल स्तर जो 28 जुलाई से 204.83 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था।

delhi Yamuna water level recedes- India TV Hindi
delhi Yamuna water level recedes

नई दिल्ली: दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर धीरे-धीरे घटना शुरू हो गया है और यह गुरुवार को 204.31 मीटर तक चला गया। बाढ़ नियंत्रण विभाग के अधिकारी ने आईएएनएस से कहा कि नदी का जल स्तर जो 28 जुलाई से 204.83 मीटर के खतरे के निशान को पार कर गया था। बुधवार दोपहर 204.82 मीटर तक पहुंच गया जिसके बाद जलस्तर कम होना शुरू हो गया। (सुप्रीम कोर्ट का फैसला, महिलाओं के लिए एडल्ट्री अपराध नहीं बनाया जा सकता )

उन्होंने कहा, "जलस्तर घट रहा है और गुरुवार शाम तक इसके 204.18 मीटर तक जाने की उम्मीद है।" नदी के आसपास रहने वाले 10,000 से अधिक लोगों को ऊंचाई वाले स्थानों पर भेज दिया गया था। वह वहां तंबू में रहने को मजबूर हैं।

वहीं, जब तक नदी का जलस्तर 204 मीटर के खतरे के निशान से ऊपर है तब तक लोगों को अस्थाई शिविरों में रहना पड़ेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत