1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: डांस करके फंस गए साहब, जेल में डिप्टी जेलर के ठुमके

Video: डांस करके फंस गए साहब, जेल में डिप्टी जेलर के ठुमके

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 11, 2016 10:49 pm IST,  Updated : Feb 11, 2016 11:51 pm IST

नई दिल्ली: जेल के अंदर एक डिप्टी जेलर को ठुमके लगाना बेहद मंहगा पड़ा गया। ठुमके लगाने के चक्कर में एक डिप्टी जेलर सस्पेंड हो गए। जेलर के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर

deputy jailer dance- India TV Hindi
deputy jailer dance

नई दिल्ली: जेल के अंदर एक डिप्टी जेलर को ठुमके लगाना बेहद मंहगा पड़ा गया। ठुमके लगाने के चक्कर में एक डिप्टी जेलर सस्पेंड हो गए। जेलर के डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायलर हो गया, बस फिर क्या था जेल प्रशासन को डिप्टी जेलर पर कार्रवाई करनी पड़ी।

आखिर कौन है वो डिप्टी जेलर ?

ये घटना तमिलनाडु के सेलम की है। डिप्टी जेलर साहब का नाम शंकरन है। बदन पर खाकी वर्दी लेकिन वर्दी में किसी अफसर के ऐसे ठुमके शायद ही आज से पहले आपने कभी देखा होगा। जेल के अंदर पूरी महफिल सजी हुई थी, गाना बज रहा था और डिप्टी जेलर के ठुमको पर सीटियां बज रही थी।

जेलर साहब को न तो वर्दी का खयाल रहा और ना ही अपने ओहदे का। डांस के चक्कर में सारी मर्यादा भूल गए। बड़े-बडे डांसर भी उस वक्त इनके आगे फेल थे, ऐसे झूम रहे थे मानों किसी डांस कॉम्पीटिशन में आए हो।

साहब को महंगे पड़े ठुमके

एक अधिकारी को लगा कि कहीं डिप्टी जेलर के ठुमके बाहर ना कोई देख ले इसलिए फौरन जेलर को कमरे में अंदर खींच कर दरवाजा बंद कर लिया। कमरे में कुछ लोग हंस रहे थे, कुछ मोबाइल से वीडियो बनाने में मशगूल थे तो कुछ जेलर साहब के साथ डांस स्टेप मिला रहे थे और जेलर मचल-मचलकर डांस कर रहे थे। भले ही डांस करते वक्त अपने ठुमकों से डिप्टी जेलर फूले नहीं समा रहे थे, लेकिन इसी डांस के चक्कर में डिप्टी जेलर को सस्पेंड होना पड़ा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत