1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र में डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें जब्त, दो गिरफ्तार

महाराष्ट्र में डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें जब्त, दो गिरफ्तार

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 04, 2018 01:24 pm IST,  Updated : Sep 04, 2018 01:24 pm IST

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर समेत विस्फोटक पदार्थों का जखीरा बरामद हुआ है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

महाराष्ट्र, डेटोनेटर- India TV Hindi
महाराष्ट्र में डेटोनेटर और जिलेटिन की छड़ें जब्त, दो गिरफ्तार 

मुंबई: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से जिलेटिन की छड़ें और डेटोनेटर समेत विस्फोटक पदार्थो का जखीरा बरामद हुआ है और इस संबंध में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुंबई से लगे हुए रायगढ़ जिले के मंगांव तहसील के ढालघर गांव में मोहम्मद उमर जाहिर काजी के घर पर छापा मारकर 46 जिलेटिन छड़ें, कुछ डेटोनेटर और अन्य सामग्री जब्त की गई।

Related Stories

अधिकारी ने बताया कि विस्फोटक पदार्थ रखने का मकसद गैरकानूनी तरीके से मछली पकड़ना है। उन्होंने बताया कि विस्फोटक पदार्थ जब्त करने के बाद काजी को गिरफ्तार कर लिया गया। इसके बाद मिले इनपुट के आधार पर एक और व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया जो विस्फोटक पदार्थों को काजी को बेचने का काम करता था। उसे रत्नागिरि जिले से गिरफ्तार किया गया है।

रायगढ़ के पुलिस अधीक्षक अनिल परासकर ने बताया कि अरब सागर में हाल ही में मछली पकड़ने के दौरान हुए विस्फोट में कुछ मछुआरे घायल हो गए थे। इसकी जांच के दौरान ही पुलिस को काजी सहित अन्य लोगों के बारे में पता चला जो अवैध तरीके से मछली पकड़ने के लिए विस्फोटक पदार्थ बेचते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत