1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मोदी की हत्या की कथित साजिश मामले की जांच सीबीआई क्यों नहीं कर रही: राकांपा

मोदी की हत्या की कथित साजिश मामले की जांच सीबीआई क्यों नहीं कर रही: राकांपा

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Sep 01, 2018 08:07 am IST,  Updated : Sep 01, 2018 08:07 am IST

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को जानना चाहा कि प्रधानमंत्री की हत्या की कथित तौर पर माओवादियों के साजिश रचने के मामले में यदि पुलिस को ठोस सुराग मिल गए हैं तो सीबीआई इस मामले की जांच क्यों नहीं कर रही है।

मोदी की हत्या, सीबीआई, राकांपा- India TV Hindi
मोदी की हत्या की कथित साजिश मामले की जांच सीबीआई क्यों नहीं कर रही: राकांपा Image Source : PTI

मुंबई (महाराष्ट्र): राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने शुक्रवार को जानना चाहा कि प्रधानमंत्री की हत्या की कथित तौर पर माओवादियों के साजिश रचने के मामले में यदि पुलिस को ठोस सुराग मिल गए हैं तो सीबीआई इस मामले की जांच क्यों नहीं कर रही है।

पार्टी प्रवक्ता नवाब मलिक ने एक बयान में कहा कि पुलिस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री की हत्या की साजिश रची गई थी। अगर आपके पास यह जानकारी थी तो आपने इसे एक उच्च स्तरीय जांच समिति या सीबीआई के साथ साझा क्यों नहीं किया। 

उन्होंने कहा, पुलिस ने यह भी कहा कि माओवादी भाजपा-आरएसएस सरकार को गिराना चाहते थे। इसका मतलब है कि वह (पुलिस) वही कह रही है जो सरकार उसे मुहैया करा रही।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत