1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सच्चे प्यार को तरस रहा धर्मेंद्र, लंबा कद आ रहा है आड़े

सच्चे प्यार को तरस रहा धर्मेंद्र, लंबा कद आ रहा है आड़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2015 06:31 pm IST,  Updated : May 28, 2015 06:35 pm IST

नई दिल्ली: लंबा कद पाने की चाह हर किसी की होती है, लेकिन आपका कद अगर इतना बढ़ जाए कि वो आपके जीवन में तमाम समस्याएं पैदा कर दे तो आप क्या कहेंगे। इस बात

सच्चे प्यार को तरस रहा...- India TV Hindi
सच्चे प्यार को तरस रहा धर्मेंद्र, लंबा कद आ रहा है आड़े

नई दिल्ली: लंबा कद पाने की चाह हर किसी की होती है, लेकिन आपका कद अगर इतना बढ़ जाए कि वो आपके जीवन में तमाम समस्याएं पैदा कर दे तो आप क्या कहेंगे। इस बात का जवाब धर्मेंद्र सिंह अच्छे से दे सकते हैं क्योंकि वो 8 फुट एक इंच के कद के कारण ही अपना सच्चा प्यार नहीं तलाश कर पा रहे हैं।

32 साले के धर्मेंद्र सिंह बताते हैं, “मेरी शादी में सबसे बड़ी समस्या मेरी लंबाई है। मेरे लिए मुझ जैसी या मेरे आस पास लंबाई वाली लड़की मिलना मुश्किल है। मेरा मानना है कि यह असंभव है। लड़कियां उनमें दिलचस्पी लेती हैं। वो मुझसे बात करती हैं और बात करते करते हंसती भी है, लेकिन मुझे अभी तक ऐसी लड़की नहीं मिली जिसे देखकर मैं कह सकूं कि मैं उसके साथ जिंदगी बिता सकता हूं।”

धर्मेंद्र की हाइट सिर्फ उनके प्रेम-तलाश के आड़े नहीं आ रहा है बल्कि उनके लंबे कद के चलते नौकरी मिलने में भी मुश्किलें आ रही हैं। धर्मेंद्र बताते हैं कि वो जब भी नौकरी के लिए इंटरव्यू देने जाते हैं, लोग उनसे कहते हैं कि आप तो इतने लंबे हो काम कैसे करोगे। वो झिझकते हुए बताते हैं कि वो एक स्थानीय मनोरंजन पार्क में बतौर शो पर्फामर काम करते हैं। वहां उन्हें एक पिंजड़े सरीखे ढांचे के भीतर रहना होता है, जहां वो फोटोग्राफ बेचते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें पढ़ाई के बाद नहीं मिल पाई नियमित नौकरी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत