1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सच्चे प्यार को तरस रहा धर्मेंद्र, लंबा कद आ रहा है आड़े

सच्चे प्यार को तरस रहा धर्मेंद्र, लंबा कद आ रहा है आड़े

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 28, 2015 06:31 pm IST,  Updated : May 28, 2015 06:35 pm IST

नई दिल्ली: लंबा कद पाने की चाह हर किसी की होती है, लेकिन आपका कद अगर इतना बढ़ जाए कि वो आपके जीवन में तमाम समस्याएं पैदा कर दे तो आप क्या कहेंगे। इस बात

tall man

उन्होंने बताया, “पढ़ाई पूरी करने के बाद जब मुझे नियमित नौकरी नहीं मिल पाई, तब मैने एक मनोरंजक पार्क में नौकरी के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया जहां मुझे 30 पैंस (यूके में चलने वाले सिक्के) प्रति दिन मिलते हैं। मैं हर पिक्चर के लिए 10 पैंस लेता हूं। कुछ लोग देते हैं कुछ लोग बिना दिए चले जाते हैं। जब लोग ऐसा करते हैं तब मुझे दुख होता है। मुझे अतिरिक्त 10,000 रुपए मासिक मिलते हैं लेकिन इससे गुजर बसर करना मुश्किल है। लेकिन मैं किसी तरह गुजारा करता हूं।”

धर्मेंद्र के बाकी परिजनों की हाइट सामान्य है। उनके नाना की हाइट 7 फुट 3 इंच है। इससे आसानी से समझा जा सकता है कि उनकी लंबाई आनुवांशिक है। बचपन में धर्मेंद अपने हमउम्र बच्चों में सबसे लंबा हुआ करता था। उन्होंने बताया कि लोग उन्हें जिराफ और ऊंट नाम से पुकार कर बुरा बर्ताव करते थे। उन्होंने बताया कि कुछ लोग उनसे यह भी कहते हैं कि उनका कद काफी ज्यादा हो गया है इसलिए वो किसी काम के नहीं है। धर्मेंद्र कहते हैं कि उन्हें यह सब बुरा लगता है। उन्होंने बताया कि उन्होंने बचपन में अपने ज्यादा मित्र नहीं बनाए क्योंकि वो दोस्त बना नहीं पाते और कुछ ऐसा ही महिलाओं के मामले में भी है। हिंदी में मास्टर डिग्री रखने वाले धर्मेंद्र मानते हैं कि उनकी लंबाई ने उनके लिए कई गंभीर समस्याएं खड़ी कर दी हैं। धर्मेंद्र के पड़ोसी सुमन बताते हैं कि लोग उसकी हाइट को  लेकर तरह तरह की बातें करते हैं लेकिन वो हमेशा आशावादी बना रहता है। उन्होंने कहा कि वो उनके बेटे की तरह है और वो दुआ करेंगे कि उसे एक अच्छी लड़की मिल जाए जिससे वो शादी कर ले।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत