1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: जाट आंदोलन की आड़ में गैंगरेप, क्या है NH-1 पर दरिंदगी का सच?

Video: जाट आंदोलन की आड़ में गैंगरेप, क्या है NH-1 पर दरिंदगी का सच?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2016 04:23 pm IST,  Updated : Feb 26, 2016 06:28 pm IST

नई दिल्ली: क्या हरियाणा में जाट आंदोलन की आड़ में महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया? एक अखबार में ये खबर छपी कि मुरथल के पास हाईवे पर महिलाओं को घसीटकर उनके साथ रेप हुआ।

murthal- India TV Hindi
murthal

नई दिल्ली: क्या हरियाणा में जाट आंदोलन की आड़ में महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया? एक अखबार में ये खबर छपी कि मुरथल के पास हाईवे पर महिलाओं को घसीटकर उनके साथ रेप हुआ। खबर के मुताबिक घटना 22 फरवरी की है जब उपद्रवियों ने एनएच वन पर कार सवार महिलाओं को जबरन उतारकर पहले कार को आग के हवाले किया फिर महिलाओं के साथ रेप किया गया। पुलिस इसे अफवाह बता रही है। हालांकि पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने पूरे मामले को शर्मनाक बताते हुए सरकार से रिपोर्ट मांगी है।

क्या जाट आरक्षण की आड़ में महिलाओं के साथ हुआ गैंगरेप ?

जिस आंदोलन में उपद्रव और तोड़फोड़ का बेखौफ खेल खेला गया। जिस आंदोलन में घर जले, बस्तियां जलीं जिस आंदोलन ने एक सूबे को 5 दिनों तक बंधक बनाए रखा उसी आंदोलन की आग जब ठंडी पड़ी तो सामने आई एक रोंगटे खड़े करनेवाली खबर। खबर ये कि जाट आरक्षण की आड़ में महिलाओं से गैंगरेप हुआ था। एक अंग्रेजी अखबार ने दावा किया है कि मुर्थल के पास कुछ उपद्रवियों ने सोमवार तड़के हाइवे पर जा रही गाड़ियों को जबर्दस्ती रोका। 10 महिलाओं को खेतों में घसीटकर ले गए और उनके साथ गैंगरेप किया।

जिस जगह जली हुई कारें खड़ी थी उसी जगह महिलाओं के कपड़े देखे गए। हाइवे के किनारे ऐसे कपड़ों का देखा जाना सवाल जरूर खड़े करता है लेकिन अब तक ऐसी किसी वारदात की पुख्ता शिकायत सामने नहीं आई है। अखबार के मुताबिक 22 फरवरी की सुबह-सुबह तमाम गाड़ियां एनसीआर की तरफ जा रही थी तभी करीब 30 उपद्रवी इन गाड़ियों पर टूट पड़े। गाड़ियों को आग लगाने लगे और गाड़ियों में बैठे लोग जान बचाकर भागे लेकिन कुछ महिलाएं डर के मारे भाग नहीं सकीं। उन्हें जबरन गाड़ियों से बाहर घसीटा गया, उनके साथ जोर जबरदस्ती की गई और फिर रेप किया गया।

क्या है हरियाणा के मुरथल में गैंगरेप की खबर का सच ?

एक चश्मदीदी ने बताया, ‘मेरे परिचित की BMW कार को NH-1 पर जला दिया गया। उनके परिवार की तीन महिलाओं को अगवा कर लिया गया था। वो सात घंटे के बाद घर वापस लौटीं, उस वक्त उनके कपड़े फटे हुए थे।

वहीं ढाबा मालिक ने अपने बयान में कहा, ‘सुबह के तीन बजे थे जब मुझे एक वर्कर ने डरते हुए कॉल किया। उसने मुझे बताया कि महिलाएं मदद के लिए जोर-जोर से रो रही हैं और वो घर में भी इसे सुन सकता है। मैंने उसे घर में ही रहने की सलाह दी। एक लड़की सड़क की दूसरी ओर बिना कपड़ों के दौड़ रही थी और खुद को छिपाने के लिए गले तक पानी में खड़ी थी। हालांकि आस पास के गांव के लोग अखबार के दावे को बेबुनियाद बता रहे हैं।

अंग्रेजी अखबार की रिपोर्ट बताती है मौके पर सोनीपत जिले के कुछ अधिकारी भी पहुंचे थे। बलात्कार की पीड़ित महिलाओं ने आपबीती सुनाई तो वो अधिकारी उल्टा महिलाओं को ही नसीहत देने लगे कि खामोश रहना किसी से कुछ मत कहना क्योंकि बोलने से आपकी ही बदनामी होगी। हालांकि इस खबर की पुष्टि न तो गांववाले कर रहे हैं ना ही पुलिस और प्रशासन खुद हरियाणा के डीजीपी इसे कोरी अफवाह बता चुके हैं।

देखे वीडियो-

आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर-

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत