1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Video: जाट आंदोलन की आड़ में गैंगरेप, क्या है NH-1 पर दरिंदगी का सच?

Video: जाट आंदोलन की आड़ में गैंगरेप, क्या है NH-1 पर दरिंदगी का सच?

 Written By: India TV News Desk
 Published : Feb 26, 2016 04:23 pm IST,  Updated : Feb 26, 2016 06:28 pm IST

नई दिल्ली: क्या हरियाणा में जाट आंदोलन की आड़ में महिलाओं के साथ गैंगरेप किया गया? एक अखबार में ये खबर छपी कि मुरथल के पास हाईवे पर महिलाओं को घसीटकर उनके साथ रेप हुआ।

jat andolan
jat andolan

गैंगरेप की खबर पर HC जस्टिस की चिट्ठी

लेकिन अहम बात ये है कि अखबार में खबर छपने के बाद पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एनके सांघी ने सुओ मोटो नोटिस लिया। उन्होंने हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी। चिट्ठी में कहा गया है, ‘अगर ऐसी शर्मनाक घटना हुई है तो हाईकोर्ट को चुप नहीं बैठना चाहिए। अगर इसका संज्ञान नहीं लिया गया तो मतलब हम अपना फर्ज नहीं निभा रहे हैं। देश की सबसे बड़ी जांच एजेंसी को इस घटना की जांच करनी चाहिए।’

इस चिट्ठी के बाद हाईकोर्ट में ऐक्टिंग चीफ जस्टिस की अदालत लगी तो मुरथल का मुद्दा भी गूंजा। चीफ जस्टिस ने भरोसा दिया कि इस मामले में अगर कोई शिकायत आई तो आईजी लेवल पर जांच की जाएगी। अदालत ने ये आदेश भी दिया कि सभी चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट अपने अपने जिलों हुई हिंसा और लूटपाट की जांच करें। पूरे मामले की अब सीबीआई जांच की मांग उठ रही है। हालांकि सरकार ने आईजी को जांच का जिम्मा सौंपा है।

आखिर क्या है पूरा मामला ?

अखबार के मुताबिक 22 फरवरी को मुर्थल में गैंगरेप

एनसीआर की ओर आ रही गाड़ियों को उपद्रवियों ने रोका।

करीब 30 उपद्रवियों ने कारों पर हमला किया।

कार में बैठी महिलाओं को जबरन निकाला, कारों में आग लगा दी।

10 महिलाओं के साथ गैंगरेप की खबर, मौके पर कपड़े बिखरे मिले।

पीड़ित महिलाओं को अफसरों ने दी खामोश रहने की नसीहत

आस-पास के गांव वालों ने खबर को बेबुनियाद बताया

खबर पर हाईकोर्ट जज जस्टिस एनके सांघी ने संज्ञान लिया

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस को चिट्ठी लिखी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत