1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिग्विजय सिंह बोले- कमलनाथ सरकार गिराने के लिए MLA को दिया गया 100 करोड़ का ऑफर

दिग्विजय सिंह बोले- कमलनाथ सरकार गिराने के लिए MLA को दिया गया 100 करोड़ का ऑफर

 Written By: IANS
 Published : Jan 09, 2019 09:44 am IST,  Updated : Jan 09, 2019 10:41 am IST

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कमलनाथ सरकार गिराने के लिए विधायक को 100 करोड़ रुपये का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है।

मध्य प्रदेश के पूर्व...- India TV Hindi
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कमलनाथ सरकार गिराने के लिए विधायक को 100 करोड़ रुपये का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। (File Photo) Image Source : PTI

भोपाल: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर कमलनाथ सरकार गिराने के लिए विधायक को 100 करोड़ रुपये का प्रलोभन देने का आरोप लगाया है। दिग्विजय ने मंगलवार को विधानसभा परिसर में संवाददाताओं से चर्चा के दौरान आरोप लगाया कि BJP को विपक्ष में बैठना पच नहीं रहा है। लिहाजा, वह विधायकों की खरीद-फरोख्त कर रही है। 

उन्होंने कहा कि राज्य के पूर्व मंत्री नरोत्तम मिश्रा और विश्वास सारंग द्वारा विधायक बैजनाथ कुशवाहा को शहर से 10 किलोमीटर दूर ले जाकर 100 करोड़ रुपये का लालच और मंत्री पद का प्रलोभन दिया, ताकि सरकार गिराई जा सके। सिंह ने आगे कहा कि BJP सत्ता हासिल करने के लिए विधायकों की खरीद-फरोख्त में लगी है। 

दिग्विजय सिंह ने सीधे तौर पर कहा कि ‘विधायकों को 100 करोड़ रुपये तक का ऑफर दिया गया है। सिंह ने BJP के विधायकों पर दूसरे विधायक को ढाबे पर चर्चा के लिए ले जाने का आरोप भी लगाया है। सिंह ने इसके सबूत होने का दावा करते हुए कहा कि समय आएगा तो वे सबूतों को सामने भी लाएंगे।

दिग्विजय सिंह के इस आरोप के बाद BJP भी आक्रामक हो गई है। पूर्व मंत्री विश्वास सारंग व विधायक नारायण त्रिपाठी ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि सिंह अगर आरोप साबित कर देंगे तो वे राजनीति ही छोड़ देंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत