1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार: अटेंडेंस काटने पर भड़के डॉक्टर ने अस्पताल उपाधीक्षक को जूते से पीटा

बिहार: अटेंडेंस काटने पर भड़के डॉक्टर ने अस्पताल उपाधीक्षक को जूते से पीटा

 Reported By: IANS
 Published : Jun 09, 2020 10:02 pm IST,  Updated : Jun 09, 2020 10:02 pm IST

बिहार के लखीसराय जिले के सदर अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार को जूते से पीटने लगे।

बिहार: अटेंडेंस काटने...- India TV Hindi
बिहार: अटेंडेंस काटने पर भड़के डॉक्टर ने अस्पताल उपाधीक्षक को जूते से पीटा Image Source : SOCIAL MEDIA

लखीसराय: बिहार के लखीसराय जिले के सदर अस्पताल में मंगलवार को उस समय अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब अस्पताल में कार्यरत एक चिकित्सक डॉ. अमरेश कुमार अस्पताल उपाधीक्षक डॉ. अशोक कुमार को जूते से पीटने लगे। बताया जाता है कि डॉ. अमरेश हाजिरी काटे जाने से नाराज थे। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिली है कि मंगलवार को दोपहर उपाधीक्षक डॉ. अशोक अपने कार्यालय में मौजूद थे, तभी डॉ. अमरेश उनके कक्ष में पहुंचे और उनसे अकेले में बात करने का प्रस्ताव रखा। इसके बाद कक्ष में बैठे कुछ लोग बाहर निकल गए।

आरोप है कि उसके बाद डॉ. अमरेश ने हंगामा किया और उपाधीक्षक की जूते से पिटाई कर दी। बचाव में पहुंचे उपाधीक्षक के वाहन चालक को भी डॉक्टर ने नहीं बख्शा और उसकी भी पिटाई कर दी। घटना के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने इसकी शिकायत सिविल सर्जन डॉ. आत्मानंद से की है।

डॉ. आत्मानंद ने फोन से बातचीत में आईएएनएस से कहा कि यह घटना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि पहले भी डॉ. अमरेश की शिकायतें मिलती रही हैं। पीड़ित अस्पताल उपाधीक्षक से घटना का ब्योरा लिखित में मांगा गया है। आरोपी चिकित्सक के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।