1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, दाएं पैर की जगह किया बाएं पैर का आपरेशन

दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल की बड़ी लापरवाही, दाएं पैर की जगह किया बाएं पैर का आपरेशन

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 22, 2016 10:17 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 10:18 pm IST

: चिकित्सकीय लापरवाही के एक कथित मामले में एक निजी अस्पताल के डाक्टरों ने यहां 24 साल के एक युवक के चोटिल दायें पैर की जगह गलती से बाएं पैर का आपरेशन कर दिया। अशोक विहार के निवासी रवि राय रविवार को सीढियों से गिर गये थे जिससे उसके दायें पैर में चोट ल

ravi rai- India TV Hindi
ravi rai

नई दिल्ली: चिकित्सकीय लापरवाही के एक कथित मामले में एक निजी अस्पताल के डाक्टरों ने यहां 24 साल के एक युवक के चोटिल दायें पैर की जगह गलती से बाएं पैर का आपरेशन कर दिया। अशोक विहार के निवासी रवि राय रविवार को सीढियों से गिर गये थे जिससे उसके दायें पैर में चोट लग गई थी।

ये भी पढ़े- NSG सदस्यता मामला: अमेरिका के बाद भारत को मिला फ्रांस का समर्थन

दिल्ली के शालीमार बाग के पास फोर्टिस अस्पताल में ले जाया गया जहां उनकी सीटी स्कैन तथा एक्स रे सहित कई परीक्षण हुए जिसके बाद डाक्टरों ने कहा कि रवि के फ्रैक्चर हुआ है और उसकी स्थिति गंभीर है।

मरीज के पिता रामकरन राय ने कहा, डाक्टरों ने हमसे कहा कि उसके दाएं पैर के टखने में फ्रैक्चर हुआ है और उन्हें मदद के लिए उसके टखने में पिन डालने के लिए सर्जरी करनी है।

राय ने कहा, उन पर भरोसा करके हम सर्जरी के लिए सहमत हुए। लेकिन बाद में जब हमारे बेटे को होश आया तो हमें पता चला कि दाएं पैर की जगह पूरी तरह से सही उसके बाएं पैर का आपरेशन कर दिया गया।

इस बीच, अस्पताल ने बयान जारी करके कहा, हमारे के लिए मरीज की सुरक्षा सर्वोपरि है। हम बहुत चिंतित हैं और इस मामले पर गौर कर रहे हैं और जरूरत के अनुरूप उचित कार्रवाई करेंगे। सीए छात्र रवि को आगे के इलाज के लिए एक अन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत