1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय से सावधान...!

VIDEO: दिल्ली में पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय से सावधान...!

 Written By: Jitendra Sharma
 Published : Jul 13, 2015 07:48 am IST,  Updated : Jul 13, 2015 01:03 pm IST

नई दिल्ली: अगर आप अपने घर में पिज्जा मंगवाते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है जिसे सुनकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या दिल्ली में अब बच्चियां घर में भी सुरक्षित

VIDEO: पिज्जा डिलीवरी...- India TV Hindi
VIDEO: पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय ने की बच्ची से छेड़छाड़

नई दिल्ली: अगर आप अपने घर में पिज्जा मंगवाते हैं तो ये ख़बर आपके लिए है जिसे सुनकर आप ये सोचने पर मजबूर हो जाएंगे कि क्या दिल्ली में अब बच्चियां घर में भी सुरक्षित नहीं हैं... ? दिल्ली में Dominos पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय पर 5 साल की बच्ची के साथ छेड़खानी का आरोप है। पुलिस ने जहां इस पिज्जा डिलीवरी ब्वाय को POCSO Act के तहत गिरफ़्तार कर लिया है। साथ ही Dominos ने इसे काम से भी निकाल दिया गया है।

दरअसल, बच्ची के पिता ने बैंगलोर से फोन पर पिज्जा के लिए आर्डर दिया था और जब डिलीवरी ब्वॉय तीसरे फ्लोर पर स्थित घर पर पिज्जा देने गया वो बच्ची पहली मंजिल पर थी। पिज्जा देने के बाद नीचे जाते वक़्त आरोपी ने बच्ची को ऊपर आते देखा तो सीढ़ियों की लाईट बंद करके उसने बच्ची के साथ छेड़छाड़ की। जिसपर बच्ची डर कर रोने चिल्लाने लगी। बच्ची के दादा ने उसके चिल्लाने की आवाज सुन ली और आरोपी डिलीवरी ब्वॉय मौक़े से भाग खड़ा हुआ। पिज्जा डिलीवरी ब्वॉय की ये हरकत CCTV में क़ैद हो गयी।

अग्ली स्लाइड में देखें पूरा VIDEO

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत