1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत पहुंचने से पहले ट्रंप ने किया हिंदी में ट्वीट, पीएम मोदी बोले- अतिथि देवो भव:

भारत पहुंचने से पहले ट्रंप ने किया हिंदी में ट्वीट, पीएम मोदी बोले- अतिथि देवो भव:

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 24, 2020 11:38 am IST,  Updated : Feb 24, 2020 11:38 am IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पहुंचने से पहले हिंदी में किए गए ट्वीट का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- 'अतिथि देवो भव:'। 

Donald Trump- India TV Hindi
Donald Trump Image Source : AP

नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत पहुंचने से पहले हिंदी में किए गए ट्वीट का जवाब दिया है। पीएम मोदी ने ट्रंप के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा- 'अतिथि देवो भव:'। इससे पहले भारत आ रहे अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को अपने विमान से हिन्दी में ट्वीट किया कि वह भारत आने के लिए उत्सुक हैं और कुछ ही देर में सबसे मुलाकात करेंगे।

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान से हिन्दी में किए गए अपने ट्वीट में कहा, ‘‘हम भारत आने के लिए उत्सुक हैं । हम रास्ते में हैँ, कुछ ही घंटों में हम सबसे मिलेंगे।’’ ट्रंप के साथ अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका, दामाद जेरेड कुश्नर और प्रशासन के उच्च अधिकारी भारत यात्रा पर आ रहे हैं। भारत के लिए रवाना होने से कुछ देर पहले ट्रंप ने कहा था कि वह काफी समय से भारत जाने के लिए प्रतिबद्ध थे और भारत के लोगों के साथ होने का इंतजार कर रहे हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत