1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में भारत यात्रा के दौरान साबरमती रिवरफ्रंट पर जाएंगे: विजय रूपाणी

डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में भारत यात्रा के दौरान साबरमती रिवरफ्रंट पर जाएंगे: विजय रूपाणी

 Reported By: Bhasha
 Published : Jan 29, 2020 10:20 pm IST,  Updated : Jan 29, 2020 10:31 pm IST

मेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान साबरमती रिवरफ्रंट पर जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को यह कहा।

Vijay Rupani- India TV Hindi
डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में भारत यात्रा के दौरान साबरमती रिवरफ्रंट पर जाएंगे  Image Source : TWITTER

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फरवरी में अपनी भारत यात्रा के दौरान साबरमती रिवरफ्रंट पर जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने बुधवार को यह कहा। मुख्यमंत्री ने उत्तर दिल्ली के शास्त्री नगर में एक चुनाव सभा को संबोधित करते हुए यह कहा। उन्होंने कहा, ‘‘समूचे एशिया में साबरमती नदी सबसे साफ नदी बन गई है, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुनिश्चित किया। जापान और इजराइल के प्रमुख नेताओं ने भी नदी तट का दौरा किया और इसे देख कर दंग रह गए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी फरवरी में (भारत) आएंगे और वह नदी तट पर जाएंगे।’’ इस महीने की शुरूआत में सरकारी सूत्रों ने कहा था कि भारतीय और अमेरिकी अधिकारी ट्रंप की भारत यात्रा की तारीखों को अंतिम रूप देने के लिए बातचीत कर रहे हैं। ट्रंप की दो दिवसीय भारत यात्रा 24 से 26 फरवरी के बीच हो सकती है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत