नई दिल्ली: टीम इंडिया के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी माने जाने वाले पूर्व क्रिकेटर राहुल द्रविड आमतौर पर शांत स्वभाव के माने जाते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं वो भी काफी शरारती हैं। क्रिकेट के भगवान यानी सचिन तेंदुलकर के ऊपर लिखी एक किताब ‘सचिन बॉर्न टू बैट’ के विमोचन के दौरान मुंबई में राहुल द्रविड ने सचिन के बारे में काफी सारी बातें साझा कीं। इस दौरान सचिन के शुरूआती दिनों का भी जिक्र किया जब सचिन बतौर वालंटियर गेंदबाजी किया करते थे और गेंदबाजी करने के लिए लालायित दिखते थे।
क्या है वीडियो में-
क्रिकेट काउंटी के बैनर तले यूट्यूब पर साझा किए गए इस वीडियो में द्रविड सचिन के बॉलिंग प्रेम का जिक्र करते हुए उनकी नकल उतारते हैं। उन्होंने क्या कहा आप खुद ही सुनिए।