1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. DRDO ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया

DRDO ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया

 Written By: IANS
 Published : Nov 22, 2015 02:43 pm IST,  Updated : Nov 22, 2015 02:45 pm IST

भुवनेश्वर: देश के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रविवार को एडवांस्ड एयर डिफेंस (AAD) इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण उड़ीसा के बालासोर जिले में अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया।

DRDO ने इंटरसेप्टर...- India TV Hindi
DRDO ने इंटरसेप्टर मिसाइल का परीक्षण किया

भुवनेश्वर: देश के रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने रविवार को एडवांस्ड एयर डिफेंस (AAD) इंटरसेप्टर मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह परीक्षण उड़ीसा के बालासोर जिले में अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। DRDO सूत्रों ने बताया कि इस स्वदेशी निर्मित मिसाइल का परीक्षण सुबह 9.40 बजे किया गया।

रक्षा सूत्रों के अनुसार, "यह इंटरसेप्टर मिसाइल ट्रैकिंग रडार से संकेत मिलते ही अपनी तरफ आने वाले किसी भी मिसाइल को हवा में ही भेदने में सक्षम है। हम लगातार मिसाइल के प्रभाव का पता लगाने के लिए रडार के माध्यम से प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण कर रहे हैं।"

इस इंटरसेप्टर मिसाइल पर नजर रखने के लिए कोणार्क तथा पारादीप तटों पर रडार लगाए गए हैं।

DRDO का यह 11वां परीक्षण है। इससे पहले के 10 परीक्षणों में आठ सफल रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत