1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. अनियंत्रित होकर कैंटर पलटने से चालक की मौत, 2 घायल

अनियंत्रित होकर कैंटर पलटने से चालक की मौत, 2 घायल

 Written By: Bhasha
 Published : Jun 18, 2017 02:59 pm IST,  Updated : Jun 18, 2017 02:59 pm IST

थाना दादरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर आज सुबह तेज रफ्तार से जा रहा एक कैंटर पलट गया जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, दो अन्य सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई।

accident- India TV Hindi
accident

नोएडा: थाना दादरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर आज सुबह तेज रफ्तार से जा रहा एक कैंटर पलट गया जिससे उसके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, दो अन्य सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। (भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने की उद्धव ठाकरे से मुलाकात)

एसपी ग्रामीण सुनीति सिंह ने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 91 के बिल अकबरपुर गांव के पास आज सुबह तेज गति से जा रहा एक कैंटर अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस घटना में कैंटर चालक मोहन लाल निवासी पानीपत की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

उन्होंने बताया कि थाना दादरी क्षेत्र के कोट टोल प्लाजा के पास बीती रात को एक अग्यात बस चालक ने तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए सलमान नामक युवक को टक्कर मार दी।

सलमान की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा, थाना सेक्टर 58 क्षेत्र के पास बीती रात को एक बेलगाम बस चालक ने तेजी और लापरवाही से बस चलाते हुए 13 वर्षीय बच्चे अली मुस्लिम को कुचल दिया। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत