1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बेहद शर्मनाक: नर्सरी की बच्ची के साथ स्कूल कैब में दुष्कर्म? आरोपी गिरफ्तार

बेहद शर्मनाक: नर्सरी की बच्ची के साथ स्कूल कैब में दुष्कर्म? आरोपी गिरफ्तार

 Written By: India TV News Desk
 Published : Oct 23, 2018 11:25 am IST,  Updated : Oct 23, 2018 11:25 am IST

पुलिस ने ड्राइवर को शाहबाद डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया है और उसके तहत पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है

Driver of a private school cab arrested for allegedly molesting a 5 year old nursery girl- India TV Hindi
Driver of a private school cab arrested for allegedly molesting a 5 year old nursery girl

नई दिल्ली। बच्चियों के साथ दुष्कर्म को लेकर देश की राजधानी दिल्ली एक बार फिर से शर्मसार हुई है, दिल्ली के रोहिणी इलाके में नर्सरी में पढ़ने वाली बच्ची के साथ स्कूल कैब में दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप कैब के ड्राइवर पर ही है, परिजनों को जब इसका पता चला तो उन्होंने पुलिस में शिकायत की और शिकायत के बाद आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस ने ड्राइवर को शाहबाद डेयरी इलाके से गिरफ्तार किया है और उसके तहत पोक्सो (POCSO) एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

4 साल की मासूम बच्ची अपने परिवार के साथ रोहिणी इलाके में रहती है और पास के ही एक बड़े स्कूल में पढ़ने के लिए रोजना कैब से जाती है। सुरेश नाम के ड्राइवर पर आरोप है कि वह बच्ची के साथ कैब में अश्लील हरकत करता था, बच्ची की मेडिकल रिपोर्ट से भी दुष्कर्म की पुष्टी हुई है। परिजनों ने जब इसकी शिकायत पुलिस से की तो पुलिस ने आरोपी ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत