1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारी जाम के कारण दो महिलाओं ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

भारी जाम के कारण दो महिलाओं ने सड़क पर बच्चे को दिया जन्म

 Written By: Bhasha
 Published : Oct 31, 2015 04:27 pm IST,  Updated : Oct 31, 2015 07:51 pm IST

नई दिल्ली: भारत-अफ्रीका सम्मेलन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में विकट यातायात जाम रहा जिसके कारण कल दो महिलाओं कोे सार्वजनिक परिवहनों में अपने बच्चों को जन्म देना पड़ा। 20 वर्षीय महिला ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के

जाम में दो महिलाओं ने...- India TV Hindi
जाम में दो महिलाओं ने दिया बच्चे को दिया जन्म

नई दिल्ली: भारत-अफ्रीका सम्मेलन के कारण राष्ट्रीय राजधानी में विकट यातायात जाम रहा जिसके कारण कल दो महिलाओं कोे सार्वजनिक परिवहनों में अपने बच्चों को जन्म देना पड़ा। 20 वर्षीय महिला ने दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सराय काले खां इलाके में एक सार्वजनिक बस में अपनी बच्ची को जन्म दिया जबकि 28 वर्षीय एक महिला ने पूर्वी दिल्ली के खजूरी चौक के नजदीक एक ऑटोरिक्शा में एक बच्चे को जन्म दिया।

दोनों मामलों में गर्भवती महिलाएं जाम में फंस गयी थी। बाद में पुलिस ने बताया कि उन्होंने यातायात परिचालन के लिए अपने बेहतर प्रयास किये और व्यापक इंतजाम के कारण यात्रियों को कम से कम असुविधा का सामना करना पड़ा। पुलिस यातायात के संयुक्त आयुक्त संदीप गोयल ने बताया, शाम के व्यस्त समय में चीजें थोड़ा हाथ से निकल गयीं। हालांकि, शहर में यातायात प्रबंध के लिए हमने अपना बेहतर काम किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत