1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत यात्रा बीच में छोड़ स्वदेश लौट रहे हैं नीदरलैंड के प्रधानमंत्री

भारत यात्रा बीच में छोड़ स्वदेश लौट रहे हैं नीदरलैंड के प्रधानमंत्री

 Reported By: Bhasha
 Published : May 24, 2018 11:49 pm IST,  Updated : May 24, 2018 11:49 pm IST

आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रुट दो दिवसीय यात्रा पर आज ही भारत पहुंचे थे...

Prime Minister Narendra Modi with Netherlands Prime...- India TV Hindi
Prime Minister Narendra Modi with Netherlands Prime Minister Mark Rutte

नई दिल्ली: नीदरलैंड के प्रधानमंत्री मार्क रूट ने भारत की अपनी यात्रा बीच में ही छोड़ दी है और वह आज रात को स्वदेश लौट रहे हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रुट दो दिवसीय यात्रा पर आज ही यहां पहुंचे थे।

सूत्रों ने बताया कि नीदरलैंड के प्रधानमंत्री कुछ आपात कारणों से अपने देश लौट रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रूट ने दोनों देशों के बीच आर्थिक और राजनीतिक संबंधों को मजबूत करने के लिए प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की। रूट का आज रात को बेंगलुरू जाने का कार्यक्रम था।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत