नई दिल्ली: उत्तर भारत में आए भूकंप के झटकों झटकों ने कुछ देर के लिए लोगों को दहशत में डाल दिया। झटके इतने तेज थे कि ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग खुल जगहों पर आ गए। इस भूकंप से भारत में किसी नुकसान की खबर नहीं है। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.8 मापी गई। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान का हिंदूकुश पर्वतमाला के बीच 236 किलोमीटर की गहराई में था। पाकिस्तान में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तीन-तीन देशों में आए भूकंप के झटकों से लोग सहम गए।
करीब 4 बजे उत्तर भारत धरती के कंपन से डोलने लगा। दिल्ली, श्रीनगर, चंडीगढ़ के लोग घरों से बाहर निकल आए। एक जोरदार भूकंप के झटके ने पूरे उत्तरभारत को बेचैन कर दिया। सिर्फ उत्तरभारत में ही नहीं,इस भूकंप ने पाकिस्तान और अफगानिस्तान को भी हिला दिया।
भूकंप के झटकों से हिले 3 देश
पाकिस्तान के सरगोधा के एक स्टोर में सामान अचानक गिरने लगा, लोग घरों को छोड़कर बाजार में आ गए और बाजार में जोरदार शोर शराबा होने लगा। इस भूकंप का ईपीसेंटर पाकिस्तान के पेशावर से 248 किलोमीटर दूर है जिसके असर से भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान हिल गए।
उत्तर भारत के राज्य दिल्ली, पंजाब, जम्मूकश्मीर, राजस्थान, हरियाणा, यूपी इस भूकंप के तेज झटकों से दहशत में आ गए। दिल्ली में भूकंप के झटकों के बाद मेट्रो रेल कुछ देर के लिए रोक दी गई। हाई राइज बिल्डिंग्स में रहने वाले लोग सबसे ज्यादा खौफजदा हुए झटकों के बाद लोग तेजी से घरों से नीचे उतर आए।
आगे की स्लाइड में पढ़िए पूरी खबर-