1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हिंदुस्तान में फिर कांपी धरती, भूकंप के तेज झटके से हिले 3 देश

हिंदुस्तान में फिर कांपी धरती, भूकंप के तेज झटके से हिले 3 देश

 Written By: India TV News Desk
 Published : Apr 10, 2016 08:42 pm IST,  Updated : Apr 10, 2016 11:43 pm IST

नई दिल्ली: उत्तर भारत में आए भूकंप के झटकों झटकों ने कुछ देर के लिए लोगों को दहशत में डाल दिया। झटके इतने तेज थे कि ऊंची इमारतों में रहने वाले लोग खुल जगहों पर

earthquake
earthquake

पाकिस्तान में भूकंप से 3 लोगों की मौत

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर समेत पाकिस्तान के अनेक हिस्सों में आए भूकंप से 3 लोगों की मौत हो गयी और घबराए हुए लोग अपने घरों से बाहर निकल आए। भूकंप के झटके 10-15 सेकेंड तक महसूस किए गए। भूकंप के झटके खैबर पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांत के अलावा पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर एवं गिलगित-बाल्टिस्तान क्षेत्रों में महसूस किए गए।

राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकार के एक अधिकारी ने बताया कि खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के बुनेर इलाके में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है जबकि प्रांतीय राजधानी पेशावर में नौ लोग घायल हो गए हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 7.1 मापी गई।

भूगर्भ शास्त्रियों के मुताबिक इंडियन टेक्टॉनिक प्लेट के शिफ्ट होने का सिलसिला जारी है इस वजह से उत्तर भारत में भूकंप आ रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत