1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ‘यदि दिल्ली में आया भूकंप तो 90 फीसदी लोग मारे जाएंगे’

‘यदि दिल्ली में आया भूकंप तो 90 फीसदी लोग मारे जाएंगे’

 Written By: Bhasha
 Published : Aug 27, 2015 07:37 am IST,  Updated : Aug 27, 2015 07:37 am IST

नई दिल्ली: नेपाल जैसा भूकंप दिल्ली में आने पर शहर के 90 फीसदी लोगों के मारे जाने की आशंका जताने वाली एक रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र, दिल्ली सरकार

‘यदि दिल्ली में आया...- India TV Hindi
‘यदि दिल्ली में आया भूकंप तो 90 फीसदी लोग मारे जाएंगे’

नई दिल्ली: नेपाल जैसा भूकंप दिल्ली में आने पर शहर के 90 फीसदी लोगों के मारे जाने की आशंका जताने वाली एक रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए दिल्ली उच्च न्यायालय ने केंद्र, दिल्ली सरकार और नगर निगमों की जमकर खिंचाई की और कहा कि वे आपदा का इंतजार कर रहे हैं क्योंकि राजधानी में महज 10-15 फीसदी इमारतें ही निर्माण के नियमों के मुताबिक बनाई गई हैं।

न्यायमूर्ति बदर दुर्रेज अहमद और न्यायमूर्ति संजीव सचदेव की पीठ ने कहा कि एक हलफनामे के जरिए खतरनाक हालात का खुलासा हुआ कि दिल्ली नगर निगमों के इलाकों में 25 फीसदी इमारतें नियोजित या स्वीकृत इलाकों में आती हैं जबकि 75 फीसदी इलाका अनियोजित एवं अनधिकृत है।

पीठ ने कहा कि इस 25 फीसदी में लोग बाद में और निर्माण करते हैं जो कानून के मुताबिक स्वीकार्य नहीं है। इसका मतलब है कि महज 10 से 15 फीसदी निर्माण के नियमों का पालन करते हैं।

 
अदालत ने कहा कि यह खतरनाक स्थिति है और संबंधित संस्थाएं (केंद्र, दिल्ली सरकार और नगर निगम) आपदा होने का इंतजार कर रही हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत