1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत-पाकिस्तान में महसूस किए भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

भारत-पाकिस्तान में महसूस किए भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

 Written By: IANS
 Published : Nov 23, 2015 07:36 am IST,  Updated : Nov 23, 2015 10:25 am IST

नई दिल्ली: रिक्टर पैमाने पर 6 की तीव्रता वाला भूकंप का शक्तिशाली झटका आज देर रात उत्तर भारत समेत पाकिस्तान के कई हिस्सों में आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था। पृथ्वी विग्यान

भारत-पाक में महसूस किए...- India TV Hindi
भारत-पाक में महसूस किए भूकंप के झटके, 6.2 रही तीव्रता

नई दिल्ली: रिक्टर पैमाने पर 6 की तीव्रता वाला भूकंप का शक्तिशाली झटका आज देर रात उत्तर भारत समेत पाकिस्तान के कई हिस्सों में आया। इसका केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था।

पृथ्वी विग्यान मंत्रालय के तहत आने वाले राष्ट्रीय भूकंप विग्यान विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदूकुश क्षेत्र में था और रिक्टर पैमाने पर इसकी तीव्रता छह मापी गई।

भूकंप का अधिकेन्द्र अफगानिस्तान तथा ताजिकिस्तान की सीमा पर 86 किलोमीटर की गहरायी में था।

भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, हरियाणा और राष्ट्रीय राजधानी में महसूस किया गया।

संपत्ति या किसी के हताहत होने की सूचना फिलहाल नहीं मिली है।

पाकिस्तान में 6.2 तीव्रता का भूकंप

पाकिस्तान की राजधानी और देश के उत्तरी भाग में भी रात 6.2 तीव्रता के भूकंप का झटका महसूस किया गया। फिलहाल कहीं से किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

जियो न्यूज की खबर के मुताबिक, पाकिस्तान मौसम विभाग के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.2 मापी गयी जबकि अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण के अनुसार तीव्रता 5.9 थी।

झटके खैबर-पख्तूनख्वा और पंजाब प्रांतों के ज्यादातर हिस्सों में महसूस किए गए।

झटके मुरी, इस्लामाबाद, रावलपिंडी, लाहौर, फैसलाबाद, झेलम, सिआलकोट, विहारी, साहीवाल, कसुर, सरगोधा, भाक्कर और शेखुपुरा में भी महसूस किए गए।

पेशावर, मेहशेरा, शंगला, स्वात, नौशेरा, दिरबाला और आसपास के क्षेत्रों में भी झटके महसूस हुए।

अभी तक कहीं से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत