1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. चुनाव आयोग ने यूपी की एक राज्यसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी की

चुनाव आयोग ने यूपी की एक राज्यसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी की

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Aug 07, 2019 07:11 pm IST,  Updated : Aug 07, 2019 07:11 pm IST

बुधवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के अनुसार राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए के लिए नामांकन 14 अगस्त तक किए जा सकते हैं। 

Election commission- India TV Hindi
चुनाव आयोग ने यूपी की एक राज्यसभा सीट के लिए अधिसूचना जारी की  Image Source : SOCIAL MEDIA

नई दिल्ली। बुधवार को चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की एक सीट के लिए अधिसूचना जारी कर दी। चुनाव आयोग की प्रेस रिलीज के अनुसार राज्यसभा की एक सीट के लिए होने वाले उपचुनाव के लिए के लिए नामांकन 14 अगस्त तक किए जा सकते हैं। नामांकन भरने वाले उम्मीदवारों की पर्चों की स्क्रूटनी 16 अगस्त को होगी। नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख 19 अगस्त होगी।

यदि आवश्यक हुआ तो मतदान 26 अगस्त को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे के बीच आयोजित किया जाएगा और परिणाम उसी दिन घोषित किए जाएंगे। आपको बता दें कि यह सीट समाजवादी पार्टी के सदस्य नीरज शेखर के इस्तीफे के कारण यह सीट खाली हो गई, जो अब भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीट का कार्यकाल 25 नवंबर, 2020 तक है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत