1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद के.डी. सिंह परिसरों पर छापा मारा

ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद के.डी. सिंह परिसरों पर छापा मारा

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 19, 2019 11:56 pm IST,  Updated : Sep 19, 2019 11:56 pm IST

प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद के डी सिंह से जुड़ी संपत्तियों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा।

ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद के.डी. सिंह परिसरों पर छापा मारा- India TV Hindi
ईडी ने तृणमूल कांग्रेस के सांसद के.डी. सिंह परिसरों पर छापा मारा Image Source : फाइल चित्र

नयी दिल्ली: प्रवर्तन निदेशालय ने धनशोधन के मामले में तृणमूल कांग्रेस के सांसद के डी सिंह से जुड़ी संपत्तियों पर बृहस्पतिवार को छापा मारा। सिंह की दिल्ली और चंडीगढ़ स्थित संपत्तियों पर ऐसे समय पर छापे मारे गए हैं जब तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी दिल्ली में हैं जहां उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह समेत अन्य मुलाकात की है। 

अधिकारियों ने बताया कि सांसद के खिलाफ कथित पोंजी धोखाधड़ी और आवास घोटाले से जुड़े मामले में अतिरिक्त सबूतों को हासिल करने के लिए छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। उनके खिलाफ धनशोधन रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। घोटाला करीब 1,900 करोड़ रुपये का है और एजेंसी ने इस साल के शुरू में, सिंह से संबंधित अलकैमिस्ट इंफ्रा रियल्टी लि नाम की कंपनी की 239 करोड़ रुपये की संपत्ति को जब्त किया है। (भाषा)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत