1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जींद में बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

जींद में बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की

 Reported By: Bhasha
 Published : Jul 21, 2020 06:20 pm IST,  Updated : Jul 21, 2020 06:20 pm IST

हरियाणा के जींद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सोमवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय रणबीर सिंह के रूप में हुई है...

जींद में बुजुर्ग...- India TV Hindi
जींद में बुजुर्ग व्यक्ति ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

जींद: हरियाणा के जींद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने सोमवार की रात ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान शीतलपुरी कॉलोनी निवासी 65 वर्षीय रणबीर सिंह के रूप में हुई है और वह पुलिस विभाग में एएसआई के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने बताया कि भिवानी रोड पुल के पास सिंह ने ट्रेन के आगे कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। इस मामले में जांच अधिकारी लक्ष्मीनारायण ने बताया कि पुलिस ने शव का नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। उन्होंने बताया कि मृतक के पास से पुलिस को सुसाइड नोट मिला है जिसमें उन्होंने पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप लगाए हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल उनके परिजनों ने पुलिस को बयान नहीं दिए हैं। उन्होंने बताया कि बयान देने के लिए परिजनों ने पुलिस से अभी थोड़ा समय मांगा है और उनके बयान होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत