1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे बाकी के लंबित उपचुनाव: चुनाव आयोग

बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे बाकी के लंबित उपचुनाव: चुनाव आयोग

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 04, 2020 02:52 pm IST,  Updated : Sep 04, 2020 02:52 pm IST

चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। यानी देश भर में लंबित उपचुनाव अब बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे। 

election commission- India TV Hindi
बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे बाकी के लंबित उपचुनाव: चुनाव आयोग Image Source : PTI

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। यानी देश भर में लंबित उपचुनाव अब बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे।  चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही 65 सीटों पर उपचुनाव कराने का फैसला लिया है। यानी देश भर में लंबित उपचुनाव अब बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही होंगे। फिलहाल 64 विधानसभा सीटों और लोकसभा की एक सीट पर चुनाव लंबित हैं। अब चुनाव आयोग ने इन लंबित उपचनावों को बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही कराने का फैसला लिया है। 

बिहार विधानसभा का चुनाव 29 नवंबर से पहले संपन्न होना है। इसलिए बाकी के उपचुनाव भी 29 नवंबर से पहले बिहार विधानसभा चुनाव के साथ ही करा लिए जाएंगे। हालांकि चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान अभी नहीं किया है। आयोग की तरफ से कहा गया है कि उचित समय पर तारीख की घोषणा की जाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत