1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. कोरोना वायरस दवा को लेकर की जाएंगी यह तैयारी, सरकार ने लिखित में दी यह जानकारी

कोरोना वायरस दवा को लेकर की जाएंगी यह तैयारी, सरकार ने लिखित में दी यह जानकारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Sep 20, 2020 07:07 pm IST,  Updated : Sep 20, 2020 07:07 pm IST

सरकार ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में देश भर में कोविड-19 की दवा की जरूरत, उसके भंडार, भंडारण तापमान एवं उपलब्धता आदि के बारे में ‘इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेन्स नेटवर्क’ के जरिये नजर रखी जाएगी।

Electronic Vaccine Intelligence Network to track COVID-19 vaccine- India TV Hindi
Electronic Vaccine Intelligence Network to track COVID-19 vaccine Image Source : AP

नयी दिल्ली: सरकार ने रविवार को कहा कि कोविड-19 महामारी के इस दौर में देश भर में कोविड-19 की दवा की जरूरत, उसके भंडार, भंडारण तापमान एवं उपलब्धता आदि के बारे में ‘इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेन्स नेटवर्क’ के जरिये नजर रखी जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी कुमार चौबे ने राज्यसभा को एक प्रश्न के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। 

उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वैक्सीन इंटेलिजेन्स नेटवर्क वास्तव में इंटरनेट आधारित एक डिजिटल प्रणाली है जो नियमित टीकाकरण, दवा के भंडार, भंडारण तापमान आदि को लेकर निगरानी करेगी। 

उन्होने बताया कि कोविड-19 के दवा पर विशेषज्ञों का एक राष्ट्रीय समूह बनाया गया है जो सरकार को दवा के लिए आबादी समूहों की प्राथमिकता, लोगों का चयन, दवा की आपूर्ति व्यवस्था तथा संबद्ध अवसंरचना के बारे में सरकार को परामर्श देगा। चौबे ने स्पष्ट किया कि सरकार ने इस संबंध में किसी भी विदेशी फर्मास्यूटिकल कंपनी के साथ कोई करार नहीं किया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत