1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला, पूरी रात शव के आसपास घुमता रहा

हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला, पूरी रात शव के आसपास घुमता रहा

 Written By: Bhasha
 Published : Jul 26, 2021 02:27 pm IST,  Updated : Jul 26, 2021 02:27 pm IST

मनीष डोबरियाल (28) फूलचट्टी में पटना वाटर फॉल के पास मोटरसाइकिल से अपने एक साथी के साथ गुजरते समय वहां खड़े जंगली हाथी की चपेट में आ गया।

Elephant kills human in Rajaji Tiger Reserve हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला, पूरी रात शव के आसप- India TV Hindi
हाथी ने युवक को पटक-पटक कर मार डाला, पूरी रात शव के आसपास घुमता रहा (Representational Image) Image Source : PTI

ऋषिकेश. राजाजी टाइगर रिजर्व की गोहरी रेंज में एक गुस्सैल हाथी ने एक युवक को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। लक्ष्मण झूला के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद उनियाल ने बताया कि हादसा गोहरी रेंज से गुजरने वाली ऋषिकेश-नीलकंठ सड़क पर रविवार देर रात हुआ।

मनीष डोबरियाल (28) फूलचट्टी में पटना वाटर फॉल के पास मोटरसाइकिल से अपने एक साथी के साथ गुजरते समय वहां खड़े जंगली हाथी की चपेट में आ गया। हाथी ने उसे पटक-पटक कर मार दिया जबकि उसके साथी शुभम डोभाल ने भागकर किसी तरह अपनी जान बचाई और पुलिस को घटना की सूचना दी।

उनियाल ने बताया कि वारदात के बाद भी गुस्सैल हाथी घटनास्थल के नजदीक ही बना रहा। सुबह उसके जाने के बाद मृतक के शव को उठाया जा सका। मूल रूप से पौड़ी जिले के सतपुली क्षेत्र में कुल्हार गांव का रहने वाला मृतक वर्तमान में ऋषिकेश के गीता नगर क्षेत्र में रहता था और नीलकण्ठ मार्ग स्थित गरूड़ चट्टी के एक रिजॉर्ट में नौकरी करता था।

इस घटना ने सावन के महीने में नीलकंठ मंदिर आने—जाने वाले श्रद्धालुओं पर हाथियों के हमले की घटनाएं होने का अंदेशा बढ़ा दिया है। चार महीने पहले मार्च में भी सुबह रत्तापानी क्षेत्र में एक गुस्सैल हाथी ने एक व्यक्ति को गाड़ी से खींचकर कर अपने पांव तले कुचल दिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत।