1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्‍मू कश्‍मीर: बडगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेेेर, 4 जवान भी घायल, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

जम्‍मू कश्‍मीर: बडगाम मुठभेड़ में दो आतंकी ढेेेर, 4 जवान भी घायल, सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 29, 2019 06:55 am IST,  Updated : Mar 29, 2019 09:40 am IST

जम्मू कश्मीर के बडगाम में आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है।

Jammu Kashmir - India TV Hindi
Jammu Kashmir 

जम्‍मू कश्‍मीर के बडगाम में आज सुबह से सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में 2 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। इस ऑपरेशन में सुरक्षा बलों के 4 जवानों के भी घायल होने की खबर है। माना जा रहा है कि अभी भी कुछ आतंकी इलाके में छिपे हुए हैं। फिलहाल सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। 

मारे गए दो आतंकियों में से एक जैश ए मोहम्‍मद का स्‍नाइपर फ़य्याज़ भाई भी बताया जा रहा है। इसके पास से पाकिस्‍तान में बनी ए16 रायफल बरामद की गई है। मौलाना मसूद अज़हर के भांजे उस्मान के बाद यह स्‍नाइपर बना था। फ़य्याज़ भाई ये त्राल का रहने वाला है। हालांकि फय्याज के नाम की अभी तक कोई भी औपचारिक पुष्टि नहीं हुई है। इस एनकाउंटर में दो आतंकियों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनके पास से AK 47 और M 16 राइफ़ल बरामद हुई है सिक्युरिटी फोर्सेस पूरी जाँच में जुटी है। 

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार बडगाम के चिथेरगाम इलाके में सर्च ऑपरेशन के दौरान आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी। सुरक्षा बलों को यहां 2 से 3 आतंकियों के छिपे होने की संभावना है। मुठभेड़ को देखते हुए पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अफवाहों को रोकने के लिए इलाके की इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी गई हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत