1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&k: कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़

J&k: कुपवाड़ा में आतंकवादियों के साथ सुरक्षाबलों की मुठभेड़

 Written By: IANS
 Published : Apr 05, 2016 05:03 pm IST,  Updated : Apr 05, 2016 05:03 pm IST

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों द्वारा सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने राज्य

kupwara- India TV Hindi
kupwara

श्रीनगर: उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में आतंकवादियों द्वारा सेना के गश्ती दल पर गोलीबारी के बाद सेना ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने राज्य की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में  कहा, "कुपवाड़ा जिले के जिंदयाल (दर्दपोरा) गांव में आतंकवादियों ने आज सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी की।"

उन्होंने कहा, "गोलीबारी की घटना के तत्काल बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर दी और आतंकवादियों की तलाश के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया। " अधिकारी ने कहा, "अब तक आतंकवादियों से कोई कॉन्टैक्ट नहीं हो पाया है।"

सुरक्षा बलों की भाषा में 'कॉन्टैक्ट' का मतलब आतंकवादियों का सुराग मिलना और उनके साथ संभावित मुठभेड़ होता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत