1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 08, 2020 07:49 am IST,  Updated : Apr 08, 2020 07:49 am IST

जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बारामुला जिले के सोपोर में गुलाबाद क्षेत्र में चल रही है।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir Image Source : AP

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की नापाक हरकतें जारी हैं। वहीं सुरक्षा बल भी आतंकियों को नेस्तनाबूद करने में पूरी मुस्तैदी दिखा रहे है। इस समय जम्मू कश्मीर के बारामुला जिले में आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच जबर्दस्त मुठभेड़ जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह मुठभेड़ बारामुला जिले के सोपोर में गुलाबाद क्षेत्र में चल रही है। ​यहां पर 22 राष्ट्रीय रायफल, सोपोर पुलिस और 179 केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स का एक संयुक्त आपरेशन जारी है। फिलहाल घटना की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। 

इससे पहले कल शाम को भी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में CRPF पर आतंकियों ने ग्रेनेड से हमला किया था। यह हमला सीआरपीएफ की 116 बटालियन पर हुआ, जिसके सिपाई एक नाके पर ड्यूटी कर रहे थे। ग्रेनेड हमले के बाद आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी,जिसमें दो जवान जख्मी हो गए। इनमें से एक जवान शहीद हो गया जबकि दूसरे को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

वहीं बीते शनिवार से शुरू हुए एक लंबे अभियान में जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास आतंकवादियों की घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए सेना ने पांच आतंकियों को मार गिराया था। इस अभियान में सेना के पांच जवान भी शहीद हुए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत