1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, अब तक 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

जम्मू कश्मीर में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़, अब तक 2 आतंकी ढेर, ऑपरेशन जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 17, 2020 07:32 am IST,  Updated : Apr 17, 2020 10:40 am IST

एक ओर दुनिया कोरोना वायरस के खौफ के बीच जूझती दिख रही है, वहीं आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज आते नहीं दिख रहे हैं।

Jammu Kashmir- India TV Hindi
Jammu Kashmir

एक ओर दुनिया कोरोना वायरस के खौफ के बीच जूझती दिख रही है, वहीं आतंकवादी अपनी नापाक हरकतों से बाज आते नहीं दिख रहे हैं। जम्मू कश्मीर में इस समय आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच भीषण मुठभेड़ जारी है। मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। फिलहाल अन्य आतंकियों की तलाश में आपरेशन जारी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ये मुठभेड़ दक्षिण कश्मीर के दाइरू शोपियां इलाके में चल रही है। यहां दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। फिलहाल जम्मू कश्मीर पुलिस, भारतीय सेना और सीआरपीएफ के संयुक्त दस्ते ने आतंकियों के पूरे इलाके को घेर लिया है। 

इससे पहले कल भी सीमा पर पाकिस्तान ने एक के बाद एक दो स्थानों पर सीज फायर का उल्लंघन किया था। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाकिस्तानी सेना ने गुरुवार को जम्मू एवं कश्मीर के पूंछ एवं पर रजौरी जिलों में सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की ओर से इन क्षेत्रों में गोलीबारी की गई। इसके जवाब में भारतीय सेना ने भी गोलीबारी की। सेना से प्राप्त जानकारी के अनुसार जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में कस्बा और किरनी सेक्टर्स में सुबह 9.45 बजे पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी शुरू हो गई। पाकिस्तान की ओर से इस दौरान छोटे हथियारों से गोलीबारी की गई। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत