1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीरः अवंतीपुरा के त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू, सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी

जम्मू-कश्मीरः अवंतीपुरा के त्राल इलाके में मुठभेड़ शुरू, सुरक्षाबलों ने मार गिराया एक आतंकी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jun 26, 2020 07:44 am IST,  Updated : Jun 26, 2020 12:03 pm IST

जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ जारी है।

Encounter- India TV Hindi
Encounter Image Source : PTI

जम्मू कश्मीर के अवंतीपुरा के त्राल इलाके में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच शुक्रवार सुबह से मुठभेड़ जारी है। इस एन्काउंटर में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी को ढेर कर दिया है। सुरक्षाबलों की ये पुलवामा जिले के त्राल में चेवा उलर के जंगलों में चल रही है। फिलहाल आतंकी के मारे जाने की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। अभी तक आतंकी का शव बरामद नहीं किया गया है।  मुठभेड़ से जुड़ी अधिक जानकारी मिलनी बाकी है। ऑपरेशन अब भी जारी है।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद बृहस्पतिवार को सुरक्षा बलों ने दक्षिण कश्मीर जिले के त्राल के चीवा उलार इलाके में घेराबंदी एवं तलाश अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाश अभियान ने मुठभेड़ का रूप ले लिया जब आतंकवादियों ने बल के खोज दल पर गोलियां चला दीं और जवाब में दल ने भी गोलियां चलाईं। अधिकारी ने बताया कि रातभर घेराबंदी जारी रखी गई और शुक्रवार तड़के एक आतंकवादी मारा गया। उन्होंने बताया गया कि मारे गए आतंकवादी की पहचान और वह किस संगठन से जुड़ा हुआ था, इसकी जानकारी अभी जुटाई जा रही है। साथ ही बताया कि अभियान अब भी जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत